Sonipat News: 28 से 30 जून तक पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जाएगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के 1.21 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को नागरिक अस्पताल से रैली निकाली जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने आशा कार्यकर्ताओं को पोलियो ड्रॉप पिलाने की प्रक्रिया और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा वंचित न रहे।इसके लिए घर-घर का सर्वे, हाउस मार्किंग और टैली शीट भरने की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से अपनाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है जो पोलियो विषाणु से मुख्यत: छोटे बच्चों में होता है। बचाव ही इस बीमारी का एकमात्र उपाय है। 28 जून को हाई रिस्क क्षेत्र जैसे भट्ठा, फैक्टरी, निर्माणाधीन स्थलों पर बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम पोलियो की दवा पिलाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:42 IST
Sonipat News: 28 से 30 जून तक पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा #Anti-polioMedicineWillBeAdministeredFromJune28To30. #SubahSamachar
