CS Career: सीएस की बढ़ रही है मांग, 12वीं के बाद बनें कंपनी सेक्रेटरी; सभी स्ट्रीम के छात्रों को मिलेगा मौका
Company Secretary: करिअर का चुनाव सिर्फ लोकप्रियता या वेतन देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए। कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एक ऐसा पेशा है, जो कानून, प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेस से जुड़ा होता है। आज के समय में सीएस की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह कंपनियों में जरूरी कानूनी और प्रबंधन से जुड़े काम संभालता है। यह सिर्फ दस्तावेज बनाने का काम नहीं है, बल्कि कंपनी के बड़े फैसलों और नियमों के पालन में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए बड़ी कंपनियां, बैंक और स्टार्टअप्स में सीएस की अच्छी डिमांड है। यह कोर्स किसके लिए है कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) बनने के लिए किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं होती। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास छात्र इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है, जिनकी रुचि कानून और नियमों की समझ, व्यवसाय और कॉरपोरेट कार्यप्रणाली, विश्लेषणात्मक सोच, प्रबंधन और नेतृत्व तथा प्रभावी संचार क्षमता में होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 10:14 IST
CS Career: सीएस की बढ़ रही है मांग, 12वीं के बाद बनें कंपनी सेक्रेटरी; सभी स्ट्रीम के छात्रों को मिलेगा मौका #CareerPlus #National #CompanySecretary #SubahSamachar
