Yamuna Nagar News: पहली बार क्रिकेट में जीता सोना, आन्या मेहता ने रच दिया इतिहास

जगाधरी। शहर की हनुमान गेट की महावीर कॉलोनी निवासी आन्या मेहता ने क्रिकेट में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया है। क्रिकेट के राष्ट्रीय शिविर में शानदार कर आन्या मेहता ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। आन्या मेहता का चयन 69वीं नेशनल गेम्स में क्रिकेट के राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया था। यह शिविर 28 अप्रैल एक मई तक रोहतक में लगाया गया था। आन्या शहर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा है।राष्ट्रीय शिविर में ऑलराउंडर आन्या ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आन्या अपनी अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में भी आन्या ने कम रन देकर प्रतिद्वंद्वी टीम को अधिक रन बनाने से रोक दिया। आन्या के इस शानदार प्रदर्शन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है।जानकारी के अनुसार आन्या का चयन स्टेट कमेटी की ओर से पंचकूला में हुए हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स के दौरान खेलते हुए किया गया था। यहां पर आन्या का शानदार खेल देखते हुए उसका चयन रोहतक में ट्रायल के लिए किया गया। ये ट्रायल पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत में हुए थे। कोच पूनम ने बताया कि आन्या का चयन अंडर-17 के लिए किया गया है। ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्या ओपनिंग बल्लेबाज और दाए हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज है। उन्होंने बताया कि आन्या हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स, सांसद खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाकर पदक जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि आन्या का वीरवार स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उसका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल से आन्या के घर तक विजय जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी लोग उसका अभिनंदन करेंगे।--------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: पहली बार क्रिकेट में जीता सोना, आन्या मेहता ने रच दिया इतिहास #AnyaMehtaCreatedHistoryByWinningGoldInCricketForTheFirstTime. #SubahSamachar