Panipat News: अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपोलो स्कूल ने पाया दूसरा स्थान

समालखा। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल पट्टीकल्याणा की टीम ने अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। ये प्रतियोगिता शनिवार को पानीपत के अंसल में आयोजित की गई थी। स्कूल की अंडर-14 आयुवर्ग की टीम ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका टंडन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की फुटबॉल टीम में आठवीं और नौवीं कक्षा से अनीश, वंश खन्ना, लक्ष्य, इशांत व एहसास ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम को 4100 की प्रोत्साहन राशि भेंट की। उन्होंने कोच साहिल को इसका श्रेय दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रशासनिक प्रमुख विकास अरोड़ा के अलावा शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपोलो स्कूल ने पाया दूसरा स्थान #ApolloSchoolGotSecondPlaceInInterSchoolFootballCompetition #SubahSamachar