Fatehabad News: जिले के पांच आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, नई ट्रेड नहीं मिली

फतेहाबाद। जिले के पांच सरकारी और 15 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 जून से 15 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा व भिरड़ाना के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है। आवेदक दाखिले के लिए निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण के लिए शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल फोन नंबर, ईमेल आईडी व आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे।-राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में दाखिले के लिए व्यवसायों की सूचीराजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्रेस मेकिंग, विद्युतकार, फीटर, मशीनिष्ट, आर एंड एसी, एमएएम, एमसीईए, मैकेनिक डीजल इंजन, पेंटर जनरल, पलंबर, सिविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर हिन्दी, वेल्डर, वायरमैन, टीपीईएस तथा तकनीशियन (विद्युत) ट्रेड में अपना दाखिला करवा सकते हैं।-राजकीय आईटीआई भिरड़ाना में दाखिले के लिए व्यवसायों की सूचीराजकीय आईटीआई भिरड़ाना में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, सिविंग टेक्नॉलॉजी (डीएसटी), सिविंग टेक्नॉलॉजी, वेल्डर तथा ड्रोन पायलट (जूनियर) ट्रेड में अपना दाखिला करवा सकते हैं। - जिले में ये हैं पांच सरकारी आईटीआई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ाराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिरड़ानाराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण महिला संस्थान टोहाना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोहानाराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तलवाड़ा - आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की मदद के लिए प्रत्येक आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। पंजीकरण के लिए विद्यार्थी यहां पर मदद ले सकते हैं।- रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई, भोडिया खेड़ा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fatehabad News: जिले के पांच आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, नई ट्रेड नहीं मिली #ApplicationsForAdmissionToFiveITIsInTheDistrictHaveBegun #ButNoNewTradesHaveBeenFound #SubahSamachar