Una News: को-प्रोडक्शन मार्केट-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

फीचर और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़ने का अवसरसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने को-प्रोडक्शन मार्केट-2026 के लिए फीचर और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक निर्माता 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।को-प्रोडक्शन मार्केट (सीपीएम) दक्षिण एशियाई विषयों पर आधारित चुनिंदा फिल्म परियोजनाओं को सह-निर्माण के लिए वित्तीय और कलात्मक सहयोग उपलब्ध कराने का मंच है। चयनित परियोजनाओं के निर्माताओं को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं, वितरकों, सेल्स एजेंटों और सह-निर्माण में सक्रिय फाइनेंसरों से जुड़ने का अवसर मिलता है।आयोजन का उद्देश्य फिल्म पेशेवरों को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय सह-निर्माण के अवसर बढ़ाना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इच्छुक निर्माताओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: को-प्रोडक्शन मार्केट-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन #ApplicationsForCo-ProductionMarket2026OpenUntilAugust31 #SubahSamachar