Kullu News: दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए 31 तक मांगे आवेदन

असीम योजना के तहत पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार..संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। राज्य सरकार के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक निदेशालय ने असीम योजना के तहत दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिले के सरकारी एवं निजी संस्थान, गैर-सरकारी संगठन तथा पात्र इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।पुरस्कारों का वितरण 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर किया जाएगा। योजना का उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, दिव्यांगजनों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित करना है। राज्य पुरस्कार पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता पुरस्कार के तहत दो पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में 30 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जबकि द्वितीय पुरस्कार में 20 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।दिव्यांगता से ग्रस्त सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार के तहत दो विजेताओं को 30-30 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ स्वरोजगारी दिव्यांगजन पुरस्कार के अंतर्गत एक विजेता को 30 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग, संगठन अथवा संस्थान को भी 30 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 13:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए 31 तक मांगे आवेदन #ApplicationsForStateAwardsForPersonsWithDisabilitiesInvitedUntilThe31st. #SubahSamachar