Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए मांगे आवेदन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सात पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर जितेंद्र सैणी ने बताया कि बालीचौकी की टिक्कर, राहला, शिल्ह मशोरा, चेटीगढ़ और जला काशना ग्राम पंचायतों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सात रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर कार्यालय में जमा करें। साक्षात्कार 21 जुलाई को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बालीचौकी के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। टिक्कर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का एक-एक पद रिक्त है। इसके अतिरिक्त टिक्कर पंचायत के अनसर, राहला पंचायत के रोपा-1, शिल्ह मशोरा पंचायत के शिल्ह मशोरा, चेटीगढ़ पंचायत के त्रैल और जला काशना पंचायत के खीणी आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 15:48 IST
Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए मांगे आवेदन #ApplicationsInvitedForAnganwadiWorkers #SubahSamachar
