Roorkee News: कर्मचारियों एवं शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

जनगणना-2027 के अंतर्गत शुक्रवार को कर्मचारियों और शिक्षकों को नियुक्ति पत्र व आवश्यक सामग्री (किट) वितरित की गई। वहीं इमलीखेड़ा नगर पंचायत में भी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और अधिशासी अधिकारी/चार्ज जनगणना अधिकारी मंजू चौहान ने संयुक्त रूप से सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र और किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा में जनगणना कार्य पूरा करने का आह्वान किया। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में कुल नौ वार्डों के अंतर्गत 20 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। इनमें 20 प्रगणक और तीन सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक जनगणना लिपिक और अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी के रूप में साहब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: कर्मचारियों एवं शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र #AppointmentLettersGivenToEmployeesAndTeachers #SubahSamachar