Delhi: अंधेरे में डूबे पूर्वी दिल्ली के इलाके, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस गश्त की कमी से लोग परेशान
पूर्वी दिल्ली के कई इलाके रात होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं, जिससे खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिन में चहल-पहल वाले ये क्षेत्र रात में डार्क स्पॉट्स में बदल जाते हैं, जहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। सीमापुरी बस टर्मिनल के पीछे की सड़कें रात में पूरी तरह अंधेरे में रहती हैं। यहां मोबाइल झपटमारी और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं आम हो गई हैं। वहीं आनंद विहार से दिलशाद गार्डन जाने वाले मार्ग पर रेलवे ट्रैक के नीचे स्थित यू-टर्न भी अंधेरे के कारण लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई इलाकों में महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खाली प्लॉट्स और पार्कों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की गश्त कम होने से लोगों में डर का माहौल है। ये हैं प्रमुख डार्क स्पॉट - आनंद विहार बस टर्मिनल के पीछे की सड़क दिलशाद गार्डन पॉकेट-डी की गलियां सीमापुरी की अंदरूनी सड़कें आनंद विहार रेलवे ट्रैक के नीचे यू-टर्न लोगों की जुबानी— रात में यहां से गुजरना मजबूरी है, लेकिन अंधेरा बहुत डराता है। लाइट की व्यवस्था जरूरी है, तभी सुरक्षा महसूस होगी। - रेहाना (निवासी, सीमापुरी) शिकायत के बाद भी लाइट ठीक नहीं हुई। पुलिस गश्त भी नहीं होती, जिससे डर बना रहता है। - मानसी (निवासी, दिलशाद गार्डन) पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। अगर गश्त बढ़े तो माहौल फिर से सुरक्षित हो सकता है। - मो. कलीम (निवासी, सुंदर नगरी)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 02:48 IST
Delhi: अंधेरे में डूबे पूर्वी दिल्ली के इलाके, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस गश्त की कमी से लोग परेशान #CityStates #Delhi #DelhiNcr #DelhiPoliceNews #DelhiNewsPolice #EastDelhi #SubahSamachar
