Manipur: कांगपोकपी जिले के नगा गांव में हथियारबंद बदमाशों का आतंक; कई राउंड फायरिंग के बाद, घरों में लगाई आग

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक नगा गांव पर हमला कर कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने तुमनौपोकपी थांगल गांव के पास स्थित टोकपा लियांगमई नगा गांव को निशाना बनाया। उन्होंने पहले गांव में कई राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद कई घरों में आग लगा दी। वारदात के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में कितने घर जले हैं, इसकी अभी सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, जलाए गए अधिकांश घर कच्चे थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 03:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Manipur: कांगपोकपी जिले के नगा गांव में हथियारबंद बदमाशों का आतंक; कई राउंड फायरिंग के बाद, घरों में लगाई आग #IndiaNews #National #Manipur #ArmedMiscreants #BurnDownSeveralHouses #Attack #Kangpokpi #NagaVillage #TumnoupokpiThangalVillage #TokpaLiangmaiNagaVillage #SubahSamachar