Meera Thakur: असलाह तस्करी, मैकेनिक और फिर चलाने लगी ई-रिक्शा; मीरा कैसे बनी जासूस? मायके वालों ने ये बताया

कौशंबी पुलिस ने जासूसी के शक में पकड़ी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया की तलाश में 10 दिन तक मायके वालों ने थाने के चक्कर लगाए और तहरीर भी दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मायके वालों को शक था कि मीरा को उसके पति ने उठवाया है, लेकिन रविवार को कौशंबी पुलिस ने उनकी शंका दूर की और जासूसी का खेल सामने आ गया। मीरा के भाई निरोतम का कहना कि 13 मार्च की रात को सादा कपड़ों में चार से पांच लोग गाड़ी में बैठाकर उसे ले गए थे। उनको आशंका हुई कि विवाद के कारण मीरा को उसके पति ने पुलिस से गिरफ्तार कराया है। हकीकत जानने के लिए वह 14 मार्च को सदर बाजार थाने पहुंचे, उन्होंने मीरा के बारे में पूछा तो पुलिस ने उसके हिरासत में होने से मना कर दिया। इससे वह परेशान होने लगे और उसकी तलाश के लिए कई बार उन्होंने पुलिस व संबंधियों से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meera Thakur: असलाह तस्करी, मैकेनिक और फिर चलाने लगी ई-रिक्शा; मीरा कैसे बनी जासूस? मायके वालों ने ये बताया #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #MeeraThakur #MeeraPrajapatiEspionage #MathuraMeeraThakur #SpyCaseIndia #WomanArrested #KaushambiPolice #MissingCase #EspionageAllegation #CrimeNews #SubahSamachar