Panipat News: दो दिन बाद खुली ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंचे
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को ओपीडी में 1800 मरीज पहुंचे। अस्पताल सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। चिकित्सकों को चाय पीने के लिए भी ओपीडी का पंजीकरण बंद करना पड़ा। वहीं अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ न होने से मानसिक बीमारी के मरीजों को लौटना पड़ा।बारिश होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, कमर दर्द व हड्डी के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी करीब 1800 रही। दो दिन ओपीडी बंद होने से मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों को पानी, चाय के लिए भी समय नहीं मिला जिससे उन्हें बार-बार पंजीकरण करना बंद करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि बारिश होने से मरीज बढ़े हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। लोगों को बारिश के मौसम में जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। वहीं सांस के मरीजों को सुबह-शाम घरों के अंदर रहना चाहिए और घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। सेक्टर-11 की सोनिया कुमारी ने बताया कि वह पेट दर्द के लिए जरनल सर्जन से दवा लेने के लिए आई थी। वह दोपहर करीब 12:45 पर पंजीकरण के लिए लाइन में लगी थी। उनका नंबर करीब एक बजे आया। उस समय तक चिकित्सक ने पंजीकरण बंद करा दिया था। उनको बाद में करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनको पंजीकरण कराया और चिकित्सक से दिखा इलाज करा दवा ली। उनको चिकित्सक से मिलने व दवा लेने में एक घंटे का समय लग गया। वर्जन : अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीजों को इलाज व दवा मिली है। नए मनोरोग विशेषज्ञ की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:16 IST
Panipat News: दो दिन बाद खुली ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंचे #Around1800PatientsArrivedAtTheOPDThatOpenedAfterTwoDays. #SubahSamachar
