अनूठी पहल: काशी के घाटों पर अब दिखेगी अर्पण कलश की चमक, वस्त्र और पूजा सामग्री डाल सकेंगे श्रद्धालु

गंगा के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की ओर से घाटों पर छोड़े जाने वाले वस्त्र और पूजा सामग्री से घाट गंदे नहीं होंगे। इसके लिए नगर निगम ने प्रमुख घाटों पर अर्पण कलश स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सोमवार को अस्सी घाट से शुरू कर दी गई। नगर निगम ने प्रथम चरण में छह घाटों पर अर्पण कलश स्थापित कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में अस्सी घाट के बाद जल्द ही दशाश्वमेध, राजघाट, पंचगंगा घाट, केदारघाट और सिंधिया घाट पर भी अर्पण कलश रखे जाएंगे। इन घाटों पर सबसे अधिक भीड़ होती है और अक्सर स्नान के बाद श्रद्धालु अपने वस्त्र वहीं छोड़ देते हैं। इसे भी पढ़ें;Varanasi Weather: मार्च की दूसरी बारिश नजदीक, फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ; जानें- आने वाले दिनों में मौसम का हाल दरअसल गंगा स्नान के बाद कुछ लोग न केवल कपड़े बल्कि फूल-माला व अन्य पूजन सामग्री भी घाट की सीढ़ियों पर छोड़ देते हैं। अब श्रद्धालु इन सामग्रियों को सीधे अर्पण कलश में डाल सकेंगे। वहीं, यदि कोई श्रद्धालु अनजाने में कपड़े घाट पर छोड़ देता है तो वहां तैनात सफाईकर्मी उसे सुरक्षित कलश में डाल देंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अनूठी पहल: काशी के घाटों पर अब दिखेगी अर्पण कलश की चमक, वस्त्र और पूजा सामग्री डाल सकेंगे श्रद्धालु #CityStates #Varanasi #ArpanKalash #VaranasiNews #GangaGhatVaranasi #SubahSamachar