Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर रील डाली, गिरफ्तार
नई दिल्ली। इलाके में दबदबा बनाने के लिए सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर रील डालने के जुर्म में पटेल नगर थाना पुलिस ने शादीपुर से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी दिव्यांशु के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ मोती नगर और पटेल नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:06 IST
Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर रील डाली, गिरफ्तार #ArrestedForPostingAnInstagramReelWhileBrandishingAKnife. #SubahSamachar
