Faridabad News: खजानी इंस्टीट्यूट में कलात्मक प्रदर्शनी आयोजित

फरीदाबाद। एनआईटी स्थित खजानी वूमन्स वोकेशनल इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय कलात्मक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन विशेष रौनक देखने को मिली। इस अवसर पर पुश-अप्स में कई बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर रोहताश चौधरी और टीवी अभिनेता अंकित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। संस्थान में आगमन पर छात्राओं ने तालियों और पुष्पवर्षा के साथ दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया।प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों और हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर अतिथियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ब्यूटी कल्चर की छात्राओं ने हेयरस्टाइल, नेल आर्ट, मेहंदी, हेयरकट, आई मेकअप और साड़ी ड्रेपिंग के नए-नए तरीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही ब्राइडल मेकअप में वॉटरप्रूफ मेकअप, हेवी बेस और ग्लिटरी लुक का डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। ब्यूटी कल्चर की छात्राओं द्वारा तैयार की गई ब्राइडल लुक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने कहा कि संस्थान की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: खजानी इंस्टीट्यूट में कलात्मक प्रदर्शनी आयोजित #ArtisticExhibitionOrganizedAtKhajaniInstitute #SubahSamachar