Sonam Wangchuk: 'इतना अहंकार ठीक नहीं, ये मोदी सरकार की हार'; वांगचुक को हटाने पर केजरीवाल केन्द्र पर हमलावर
जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े। साथ ही अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि सोनम वांगचुक को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। दीपके ने कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। वहीं सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर सियासत भी गर्म हो गई है। अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने केन्द्र पर निशाना साधा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 13:33 IST
Sonam Wangchuk: 'इतना अहंकार ठीक नहीं, ये मोदी सरकार की हार'; वांगचुक को हटाने पर केजरीवाल केन्द्र पर हमलावर #CityStates #Delhi #ArvindKejriwalAndAkhileshYadav #CentralGovernment #SonamWangchukNews #SubahSamachar
