Aligarh News: धान की आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर लगीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें

धान की बंपर पैदावार के बीच धनीपुर मंडी में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन बंद रहने के बाद शुक्रवार देर रात मंडी खुलते ही धान लेकर पहुंचे किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मंडी के बाहर जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात प्रभावित होने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।धान बेचने के लिए मंडी पहुंचे किसानों को अपनी उपज की बिक्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद की धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसान मंडी परिसर में ही दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। उनके सामने खाने-पीने से लेकर आराम करने तक की समस्या बनी हुई है। समय पर धान नहीं बिकने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।मंडी में वाहनों की संख्या बढ़ने से जीटी रोड पर आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की कतारें लगने से जाम जैसे हालात बन गए।मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि मंडी खुलते ही बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे हैं। इसी कारण जीटी रोड पर वाहनों की कतारें लगी हैं। वहीं, एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि वाहनों को सड़क किनारे कराया गया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आवागमन प्रभावित न हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 02:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: धान की आवक बढ़ी तो मंडी के बाहर लगीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें #AligarhNews #DhanipurMandi #SubahSamachar