Meerut News: ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ अष्टान्हिका महापर्व

- मुनि विमर्श सागर महाराज बताई नंदीश्वरद्वीप की महिमा संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। फाल्गुन मास की अष्टाह्निका के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आचार्य विमर्श सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। मुख्य वेदी में श्री जिनेंद्र भगवान के अभिषेक के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का सौभाग्य क्षेत्र के मंत्री राजीव कुमार जैन को प्राप्त हुआ। नंदीश्वरद्वीप जिनालय में जाप्य अनुष्ठान के बाद पंचमेरू नंदीश्वर जिनालय में विधान प्रारंभ हुआ। शांतिधारा आयुष जैन ने की। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राकेश जैन और कुबेर इंद्र मुकेश जैन एवं मनोरमा जैन बने। दीप प्रज्ज्वलन विजय कुमार जैन ने किया। मुख्य मंगल कलश विराजमान करने का सौभाग्य सुषमा जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ।आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि नंदीश्वरद्वीप में स्थित जिन मंदिरों की संख्या 52 है। प्रत्येक दिशा में 13-13 जिन मंदिर हैं। प्रत्येक जिनालय में 108 जिन बिंब होते हैं। पूजन करने के लिए अष्टाह्निका के पर्वों में चारों निकाय के भवनवासी व्यन्तर, ज्योतिष और वैमानिक देव पहुंचते हैं। यह आठ दिन का पर्व है। मंडल पर 520 अर्घ्य समर्पित किए गए।रात्रि में शास्त्र सभा प्रवचन संगीतमय महाआरती और भजन संध्या का कार्यक्रम के साथ-साथ प्रश्नमंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रांतीय गुरुकुल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, विजय कुमार जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन, कुश जैन शुभम जैन का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ अष्टान्हिका महापर्व #AshtangiMahaparvaBeginsWithFlagHoisting #SubahSamachar