एशियन गेम्स: एथलीटों को साबित करनी होगी फिटनेस, एशियाड दल के खिलाड़ी 10 को दिल्ली में दिखाएंगे अपना प्रदर्शन
एशियाई खेलों के लिए चयनित 77 एथलीटों को जापान जाने से पहले प्रदर्शन व फिटनेस साबित करनी होगा। भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) 10 सितंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल सीरीज आयोजित कर रहा है। इसमें एशियाड दल के सभी एथलीटों को उतरना होगा। सूत्र बताते हैं कि इसमें बेहद खराब प्रदर्शन और खराब फिटनेस वाले एथलीटों को जापान नहीं भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा निगाहें पिछले एशियाड के स्वर्ण विजेता अविनाश साबले (3,000 मीटर स्टीपलचेज और रजत विजेता ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़) पर रहेंगी। ये चयनित तो हुए हैं, लेकिन प्रदर्शन की जांच बाकी है। अविनाश-ज्योति चोट के पुनर्वास से गुजर रहे हैं। इस सीरीज में इनका प्रदर्शन एएफआई को बताएगा कि ये दोनों कहां खड़े हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 08:35 IST
एशियन गेम्स: एथलीटों को साबित करनी होगी फिटनेस, एशियाड दल के खिलाड़ी 10 को दिल्ली में दिखाएंगे अपना प्रदर्शन #Sports #International #AsianGames2026 #Afi #IndianAthletics #AvinashSable #JyothiYarraji #AnnuRani #AthleticsFinalSeries #JlnStadium #SubahSamachar
