गुरुग्राम: पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटका असलम, ईमेल के जरिए पिता-मकान मालिक के लिए लिखी ये बात
गुरुग्राम के सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय मोहम्मद असलम ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी फरहाना की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद असलम ने खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मोहम्मद असलम केरल का मूल निवासी था। वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अपनी पत्नी के साथ वह किराये पर रहता था। घटना से पहले असलम ने अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा था। ईमेल में उसने अपने पिता और मकान मालिक का नंबर लिखा था। उसने कंपनी से इन दोनों को घटना के बारे में सूचित करने को कहा था। बादशाहपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 18:01 IST
गुरुग्राम: पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटका असलम, ईमेल के जरिए पिता-मकान मालिक के लिए लिखी ये बात #CityStates #Gurugram #GurugramNews #GurugramTodayNews #GurugramPolice #GurugramCrimeNews #SubahSamachar
