Chamoli News: चांद तारों को छूने की की आशा....,

- शिवांगी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आरंभपोखरी। शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को आरंभ हो गया। प्रथम दिन बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आरंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी व प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए। दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा, चांद तारों को छूने की आशा, आयो रे शुभ दिन आयो, जय सियाराम सहित बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी। पर्यावरण संरक्षण, माय फेवरेट टीचर आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, त्रिलोचन सती, संजय कुमार, अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल, दिव्या भारती, विनीता देवी, रमेश बर्त्वाल, बबीता भंडारी सहित बड़ी संख्य में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 17:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: चांद तारों को छूने की की आशा...., #AspirationToTouchTheMoonAndStars... #SubahSamachar