'हर साल होता है फिर भी हम...', सलमान के बाद असम बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आलिया भट्ट, फैंस से की ये गुजारिश
सलमान खान और भूमि पेडनेकर के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बाढ़ से प्रभावित असम के लिए अपना समर्थन जताया है। उन्होंने अपने फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स से राज्य की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए, आलिया भट्ट ने संकट की गंभीरता के बारे में बताया और अपने फैंस और देशवासियों से राहत कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया। आलिया भट्ट ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्थन जताया अपने बयान में आलिया ने लिखा, 'अभी हमारे देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है, जिसमें असम सबसे ज्यादा प्रभावित है और बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। पूरे-के-पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, मवेशी और कुछ लोगों ने तो अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 08:50 IST
'हर साल होता है फिर भी हम...', सलमान के बाद असम बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आलिया भट्ट, फैंस से की ये गुजारिश #Bollywood #Entertainment #National #AssamFloods #AssamFloods2026 #AliaBhattOnAssamFloods #AliaBhattReliefEfforts #AssamDisasterSupport #SalmanKhanCharity #DisasterManagementAssam #SubahSamachar
