Sant Kabir Nagar News: शादी में आए रिश्तेदार के साथ मारपीट
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में नेपाल से आए एक रिश्तेदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीकृत किया है। आरोपियों को हिरासत में लेते हुए शांति भंग की कार्रवाई की है। बखिरा थाना क्षेत्र के बंजरिया ग्राम निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे घर शादी थी। नेपाल के बड़ोखर निवासी अर्जुन कुर्मी भी शादी में शामिल होने आए थे। आठ मई को शाम को 7:00 बजे ताड़ी की दुकान पर ताड़ी पीने गए, इस दौरान अमरेश निवासी बगहिया ने विवाद करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 23:44 IST
Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS
Sant Kabir Nagar News: शादी में आए रिश्तेदार के साथ मारपीट #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
