Assembly Election 2026: कूचबिहार से आज पीएम मोदी फूंकेंगे चुनावी शंखनाद; विजय ने विपक्षियों पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को उत्तर बंगाल के कूचबिहार से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। ऐतिहासिक रास मेला मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम राज्य में पार्टी की चुनावी रणनीति और विजन की रूपरेखा रखेंगे।भाजपा ने इस रैली को राज्य में सिंडिकेट राज और कट-मनी संस्कृति के अंत के रूप में पेश किया है। भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा बंगाल को भय के युग से निकालकर भरोसे के भविष्य की ओर ले जाने पर केंद्रित है। यह रैली विश्वासघात के अध्याय को सुरक्षा और विकास की प्रतिबद्धता से बदलने का काम करेगी। बता दें, 2021 के चुनाव में उत्तर बंगाल भाजपा का गढ़ रहा था। पीएम की इस रैली के जरिये पार्टी अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। राज्य की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। पीएम के इस दौरे के बाद राज्य भर में वरिष्ठ नेताओं की रैलियों और रोड-शो का सिलसिला और तेज होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 04:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Assembly Election 2026: कूचबिहार से आज पीएम मोदी फूंकेंगे चुनावी शंखनाद; विजय ने विपक्षियों पर साधा निशाना #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #AssamAssemblyElection2026 #KeralaAssemblyElection2026 #PuducherryAssemblyElection2026 #TamilNaduAssemblyElection2026 #ElectionNews #Bjp #SubahSamachar