Assembly Election: कन्याकुमारी में पीएम मोदी का रोड शो आज; चुनाव आयोग ने बंगाल में फिर किया प्रशासनिक फेरबदल

आगामी 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को कन्याकुमारी जिले में एक भव्य रोड शो करेंगे। इस रोड शो के माध्यम से भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया जाएगा। प्रधानमंत्री विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से नयागरेकल के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह लगभग 4:30 बजे वे आर्म्ड फोर्सेज ग्राउंड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग से वेपामोडू जंक्शन तक जाएंगे, जहां से रोड शो की शुरुआत होगी। वेपामोडू जंक्शन से वाडासेरी स्थित एम.जी.आर. प्रतिमा तक लगभग एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर यह रोड शो आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी एक खुली गाड़ी में जनता का अभिवादन करते हुए कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों के भाजपा और एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और अन्नाद्रमुक (AIADMK) महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी सहित अन्य गठबंधन के नेता भी प्रधानमंत्री के साथ शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 07:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Assembly Election: कन्याकुमारी में पीएम मोदी का रोड शो आज; चुनाव आयोग ने बंगाल में फिर किया प्रशासनिक फेरबदल #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #AssamAssemblyElection2026 #KeralaAssemblyElection2026 #PuducherryAssemblyElection2026 #TamilNaduAssemblyElection2026 #ElectionNews #Bjp #Tmc #WestBengalAssemblyElection2026 #Congress #SubahSamachar