AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में अब बिना बड़े चीरे के होगी जोड़ों की सर्जरी, दर्द से मिलेगी स्थायी राहत

हिमाचल प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एम्स बिलासपुर हर दिन अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। संस्थान के ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़) विभाग को अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सिस्टम से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह सिस्टम मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता से मुक्त करेगा और प्रदेश में ही विश्वस्तरीय जोड़ सर्जरी उपलब्ध कराएगा। अब तक गंभीर घुटने, कंधे और टखने की सर्जरी के लिए मरीजों को चंडीगढ़, दिल्ली या अन्य महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे समय, पैसा और शारीरिक कष्ट तीनों बढ़ जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह मजबूरी इतिहास बन जाएगी। आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी को आम भाषा में की-होल सर्जरी कहा जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 20:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में अब बिना बड़े चीरे के होगी जोड़ों की सर्जरी, दर्द से मिलेगी स्थायी राहत #CityStates #Shimla #AiimsBilaspur #SubahSamachar