Hathras News: अटल कन्वेंशन सेंटर व गेस्ट हाउस की मिलेगी सौगात

जनपद को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल कन्वेंशन सेंटर और गेस्ट हाउस की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को ग्राम हतीसा भगवंतपुर में अवस्थापना विकास निधि से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद प्रभारी बेबीरानी मौर्य ने किया।कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।प्रभारी मंत्री ने कहा कि लगभग 200 लोगों की क्षमता वाले इस आधुनिक कन्वेंशन सेंटर में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर परिसर में अतिथियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले अधिकारियों और आगंतुकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इस परियोजना पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras News: अटल कन्वेंशन सेंटर व गेस्ट हाउस की मिलेगी सौगात #HathrasNews #ConventionCenter #SubahSamachar