Kurukshetra News: जिले के 17 सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब

गौरव सागवालकुरुक्षेत्र। बदलते तकनीकी दौर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक विज्ञान और नई तकनीकों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 3डी प्रिंटिंग और नवाचार आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने लैब स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे पहले जिले में केवल एक विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब संचालित हो रही थी, लेकिन अब 17 नई लैब मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। विभाग की ओर से चयनित स्कूलों में लैब के लिए उपकरण और अन्य सामग्री भेजी जा रही है। वहीं विज्ञान शिक्षकों को 20 मई तक विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को लैब उपकरणों के संचालन, प्रोजेक्ट निर्माण, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर तकनीकी और प्रायोगिक शिक्षा दे सकें। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि जिले में पहले केवल एक अटल टिंकरिंग लैब थी, लेकिन अब 17 नई लैब मिलने से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन लैब के माध्यम से बच्चों को एआई, रोबोटिक्स और विज्ञान से जुड़ी आधुनिक जानकारियां दी जाएंगी। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा और वे आधुनिक तकनीकी युग में कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।बॉक्सग्रामीण विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए अवसर : तरसेम कौशिकजिला विज्ञान विशेषज्ञ तरसेम कौशिक ने बताया कि चयनित स्कूलों में लैब उपकरण लगभग पहुंच चुके हैं। जैसे ही लैब शुरू होंगी, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों में टिंकरिंग लैब स्थापित की जा रही हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और बड़ा बदलाव साबित होगा।बॉक्सअटल टिंकरिंग लैब में छात्रों को प्रैक्टिकल और प्रयोगात्मक शिक्षा दी जाती है। यहां बच्चों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस उपकरणों और संसाधनों का उपयोग करके अपने नवाचार को विकसित करने का मौका मिलता है। यह प्रयोगशालाएं सरकारी और निजी स्कूलों में स्थापित की जाती हैं, ताकि छात्र शिक्षा के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकें। इन लैब में छात्रों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से रुबरू कराया जाता है। संवादबॉक्सजिले में इन विद्यालयों को अटल टिंकरिंग लैब मिली:-जीजीएसएसएस बरौट -जीजीएसएसएस थानेसर -जीएसएसएस नलवी -जीएसएसएस बोधनी -जीएसएसएस कलसाना -जीएसएसएस पिहोवा -जीएसएसएस उमरी -जीएसएसएस लोहारा -जीएसएसएस धुराला -जीएसएसएस मेहरा -जीजीएसएसएस लाडवा -जीएसएसएस पिपली -जीएसएसएस ज्योतिसर -जीएसएसएस गुमथला गढ़ू -जीएसएसएस गुढ़ा -जीएसएसएस हरिपुर -जीएसएसएस प्रहलादपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 03:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: जिले के 17 सरकारी स्कूलों में बनेंगी अटल टिंकरिंग लैब #AtalTinkeringLabsToBeSetUpIn17GovernmentSchoolsInTheDistrict #SubahSamachar