Panipat News: नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक
संवाद न्यूज एजेंसीथर्मल। नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 13 जून को फतेहाबाद में आयोजित की गई थी। कोच विवेक की देखरेख में खिलाड़ी बॉक्सिंग का लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक अपने नाम किए हैं। कोच विवेक ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर 20 पदक जीते हैं। उनके पास एकेडमी में 30 से 40 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही फतेहाबाद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह-शाम एकेडमी में पहुंचकर खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रतियोगिता में शौर्य ने रजत पदक, गोविंद रजत पदक, यश रजत पदक, मनदीप कांस्य पदक, विराज कांस्य पदक, मयंक कांस्य पदक, अंश कांस्य पदक, आशु कांस्य पदक, मनप्रीत सिंह कांस्य पदक और वीर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
Panipat News: नोहरा बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक #AthletesFromNohraBoxingAcademyWon10Medals. #SubahSamachar
