अबान की मौत: अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, मिलने भी न आया कोई अपना; छोटा भाई ही संभालता था ये जिम्मेदारी
करीब 11 महीने से झांसी जेल में बंद अली अहमद से छोटे भाई अबान की मौत के बाद मिलने के लिए कोई अपना नहीं पहुंचा है। हादसे में अबान की मौत को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस दौरान अली का कोई परिजन जेल में उससे मिलने नहीं आया। अली ने भी जेल प्रशासन को किसी नए रिश्तेदार का नाम मुलाकाती के तौर पर दर्ज कराने के लिए नहीं दिया है। फिलहाल उससे मिलने के लिए सिर्फ उसके वकील ही जेल पहुंच रहे हैं। दिवंगत माफिया अतीक अहमद का बेटा अली एक अक्तूबर 2025 से झांसी जेल में बंद है। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त 2026 को झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान अली से नियमित मुलाकात के लिए झांसी आ रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर पूछ के खिल्ली गांव के पास अबान की तेज रफ्तार कार रिटेनिंग वाल से जा टकराई थी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 12, 2026, 07:19 IST
अबान की मौत: अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, मिलने भी न आया कोई अपना; छोटा भाई ही संभालता था ये जिम्मेदारी #CityStates #Jhansi #UttarPradesh #AtiqAhmed #SubahSamachar
