Delhi: दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर सुखदीप हत्याकांड से जुड़े दीपक पर हमले के तार, रोहित गोदारा ने रची थी साजिश

लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर जानलेवा हमला करने की पटकथा दिसंबर में लिख दी गई थी। नवंबर में दुबई में लॉरेंस के करीबी और फाइनेंसर सुखदीप उर्फ सिप्पा की बेरहमी से हत्या का बदला लॉरेंस गैंग ने रोहित गोदारा के बेहद करीबी इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की चंडीगढ़ में दिसंबर में गोली मारकर हत्या करके लिया था। तभी से अंडरवल्ड में चर्चा थी कि रोहित गोदारा शांत नहीं बैठेगा जरूर लॉरेंस गिरोह पर बड़ा हमला करेगा। माना जा रहा है कि अपने करीबी की हत्या का बदला लेने के लिए रोहित गोदारा और गोल्डी, लॉरेंस के वकील दीपक पर हमले की योजना बनाकर सुपारी रोहित सोलंकी को दी। पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में रोहित सोलंकी ने बताया कि 2019 में योविन सोलंकी ने उसकी मुलाकात कपिल मान नामक गैंगस्टर से करवाई थी। 2020 में टिल्लू गिरोह ने योविन की हत्या कर दी। इसके बाद रोहित सोलंकी ने कपिल के जेल के बाहर और अंदर के सारे काम संभाल लिए। इस बीच कपिल ने उसे रोहित गोदारा की सोशल मीडिया आईडी बातचीत के लिए दी। कुछ दिनों बाद रोहित गोदारा ने रोहित को कांट्रेक्ट किलिंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा। बदले में उसे मोटा पैसा देने के लिए कहा गया। गोदारा ने रोहित को दीपक खत्री की देहरादून की लोकेशन दी, लेकिन वहां काम नहीं बना। इस बीच रोहित सोलंकी लगातार दीपक की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसे पता चला कि दीपक खत्री हर मंगलवार को मरघटवाले बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए जाता है। हमले से एक हफ्ते पहले भी उसने अपने साथी विक्रम के साथ रेकी की। बाद में गोदारा ने हमले के लिए हथियार और शूटर भेजे। 24 को रोहित सोलंकी, विक्रम और दोनों शूटर के साथ कश्मीरी गेट पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हमले में दीपक बच गया। रोहित सोलंकी हमले के बाद पश्चिम विहार पहुंचा। यहां से गुरुग्राम चला गया। उसने अपने कई मिलने वालों को संपर्क किया। वह दुबई भागना चाहता था। कोलकाता से इसने बैंकाक की फ्लाइट पकड़ भी ली। बैंकाक पहुंचने पर वहां एयरपोर्ट स्टाफ को इस पर शक हुआ, जिसके बाद उसे अगली फ्लाइट से भारत डिपोर्ट कर दिया गया। यहां आकर यह माजरा डबास में छिप गया। वारदात में इस्तेमाल ग्लॉक पिस्टल ट्रक चालक को मिली वारदात को अंजाम देने के लिए रोहित गोदारा ने ग्लॉक पिस्टल, पैसे और शूटर भेजे थे। घटना को अंजाम देने के लिए रोहित ने अपने दोस्त सागर से स्कूटी मांगकर लाया और शूटरों को दी। हमले के बाद शूटरों ने राजघाट के पास स्कूटी व पिस्टल दोनों को वहीं फेंक दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक को पिस्टल मिली। वह उसे पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ले आया। यहां गलती से उससे पिस्टल चल गई। गोली चालक के सहयोगी को लगी। बाद में लोकल पुलिस को चालक ने पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर स्कूटी भी राजघाट के पास से बरामद कर ली। पुलिस आरोपीप रोहित सोलंकी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 04:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: दुबई में लॉरेंस के फाइनेंसर सुखदीप हत्याकांड से जुड़े दीपक पर हमले के तार, रोहित गोदारा ने रची थी साजिश #CityStates #DelhiNcr #Delhi #LawrenceBishnoi #RohitGodara #GoldyBrar #CrimeNews #SubahSamachar