Yamuna Nagar News: जमीन पर कब्जे का प्रयास, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

छछरौली। खंड के गांव मलिकपुर खादर में पंचायती जमीन पर मीनार रखे जाने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच के लिए टीम भेजी।बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि उनके कार्यालय में शिकायत आई थी कि गांव मलिकपुर खादर में पंचायती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मीनार रखी गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए पंचायत विकास अधिकारी, पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेजा गया है, ताकि स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित समुदाय के लोगों से अपील की जाएगी कि वे स्वयं ही मीनार को हटा लें। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि शाम तक मीनार नहीं हटाई जाती है तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बीडीपीओ ने यह भी कहा कि पंचायती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि संबंधित जमीन पंचायत की है तो उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायती जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: जमीन पर कब्जे का प्रयास, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट #AttemptToCaptureLand #AdministrationAskedForReport #SubahSamachar