UP Encounter: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल; साथी भाग निकला
UP Encounter News:बलुआ पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि एक मई की रात बलुआ थाना पुलिस राधे की मड़ई, ग्राम सोनहुला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला की ओर दो ट्रैक्टर आ रहे हैं, जिनमें एक ट्रॉली सहित है और दोनों चोरी के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:13 IST
UP Encounter: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल; साथी भाग निकला #CityStates #Chandauli #Varanasi #UpEncounterNews #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
