Sonipat News: 10 साल के बालक संग अनैतिक कृत्य की कोशिश

गन्नौर। थाना गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे की मां ने गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एक गांव के रहने वाली महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि रविवार दोपहर उनका 10 वर्षीय बेटा गली में फूल तोड़ने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान गली में मौजूद रविंद्र बच्चे को पकड़कर अपने कमरे में ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य करने की कोशिश की और उसके शरीर पर दांत से काटा। महिला ने बताया कि बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची जहां आरोपी बच्चे को छोड़कर मौके से भाग गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह एक अन्य व्यक्ति के साथ वापस आया और मामले को पुलिस तक न ले जाने और उन्हें अपशब्द कह कर चला गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: 10 साल के बालक संग अनैतिक कृत्य की कोशिश #AttemptedImmoralActWithA10-year-oldBoy #SubahSamachar