कारोबार: होली की मस्ती में घुलेगी ठंडाई व मेवों की ताजगी, बाजार में आए आकर्षक गिफ्ट हैंपर

होली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। रंग-गुलाल व पिचकारी के साथ इस बार ठंडाई और मेवा के खास गिफ्ट पैक भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। हाथरसशहर के मेवा व्यापारियों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के पैक तैयार किए हैं। इन पैकों में रंग-गुलाल के छोटे पैकेट, डिजाइनर पिचकारी, गुब्बारे, केसर युक्त ठंडाई मिक्स, काजू-बादाम-पिस्ता सहित प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स को आकर्षक पैकिंग में सजाया गया है। खुदरा ग्राहकों के साथ-साथ कॉरपोरेट ऑर्डर भी तेजी से मिल रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार दिल्ली और मुंबई की कॉरपोरेट कंपनियों को 300 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के गिफ्ट पैक की आपूर्ति की जा रही है। मांग के अनुसार कस्टमाइज्ड हैंपर भी तैयार किए जा रहे हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार होली पर बिक्री काफी बेहतर है, जिससे स्थानीय कारोबार को अच्छा सहारा मिलेगा। इस साल गिफ्ट पैक की बिक्री में जोरदार इजाफा है। हमने रंग-गुलाल के साथ इस साल गिफ्ट पैक में ठंडाई के पैकेट भी रखवाए हैं, ताकि होली के रंगों के साथ लोग ठंडाई का भी आनंद ले सकें।-देवेंद्र गोयल, रंग-गुलाल के निर्माता। पहले मेवा के गिफ्ट पैक की बंपर बिक्री सिर्फ दिवाली पर होती थी, लेकिन इस साल होली पर भी गिफ्ट पैक का काफी क्रेज सामने आया है, इसलिए हमने मेवा के साथ होली के रंग को भी गिफ्ट पैक में शामिल किया है।-आर्यन अग्रवाल, मेवा के विक्रेता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कारोबार: होली की मस्ती में घुलेगी ठंडाई व मेवों की ताजगी, बाजार में आए आकर्षक गिफ्ट हैंपर #CityStates #Hathras #GiftHamper #Holi2026 #Thandai #Meba #HathrasNews #Karobar #SubahSamachar