UP: रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद; नाला पार करते समय हुआ हादसा

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूब के सहारे छोटे नाले को पार करने के दौरान महिला ऊषा (24) और भतीजी रिंकी (2) नाले में गिर गईं। करीब 20 घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। महिला और बच्ची की खोज में एसडीआरएफ की टीम चार घंटे तक लगी रही। क्या है पूरा मामला गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी उषा (24) और भतीजी रिंकी के साथ शाम करीब छह बजे रिहंद बांध से जुड़े एक छोटे नाले को ट्यूब के सहारे पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि नाले में इस समय पानी भरा हुआ था और काफी मात्रा में घास भी जमा थी। क्षेत्र में नाला पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीण अक्सर ट्यूब के सहारे ही आवागमन करते हैं। इसे भी पढ़ें;अली अकबर हत्याकांड: 27 साल बाद इंसाफ, तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद; शिया-सुन्नी के बीच हुआ था दंगा इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ऊषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी में घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 13:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद; नाला पार करते समय हुआ हादसा #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #UttarPradesh #SonbhadraNews #SonbhadraLatestNews #UpNews #SubahSamachar