औरैया हादसा: खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

औरैया जिले में अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात लगभग एक बजे नेशनल हाईवे पर भटा रोड के सामने एक कार हाईवे पर खड़ी लोडर गाड़ी में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के होटल पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे तीन युवकों को बाहर निकाल कर हाईवे एम्बुलेंस से सीएचसी, अजीतमल भिजवाया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनी नवादा निवासी अवनीश कुमार पुत्र राम प्रकाश रविवार की रात कानपुर नगर से ब्रेड लेकर इटावा जा रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




औरैया हादसा: खड़े लोडर में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #AuraiyaRoadAccident #SubahSamachar