Auraiya Accident: अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में बिधूना रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। हादसा सिरयावा मोड़ के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे यूपी-112 को सूचना मिली कि बिधूना रोड स्थित ग्राम सिरयावा मोड़ के पास एक अज्ञात डंपर ने अपाचे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 10:52 IST
Auraiya Accident: अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजन रो-रोकर बेहाल #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
