Auraiya: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नगला खगा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर खंबा नंबर 1120/17 के पास एक युवक का शव देखा गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 09:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #औरैया #औरैयान्यूज #औरैयाक्राइमन्यूज #SubahSamachar