Auraiya: मानसिक बीमार वृद्धा ने दी जान, रसोई में फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- पहले भी कर चुकी थीं प्रयास
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के मुढ़ी हुलासराय में शनिवार सुबह मानसिक विक्षिप्त वृद्धा का शव रसोई घर में लगी बल्ली में रस्सी के फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। मुढ़ी हुलासराय निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसके भाई अवध, भूपेंद्र व अजय दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह गांव में मां रेवावती (70) पत्नी स्व. रामदास शर्मा के साथ रहकर मजदूरी करता था। पिता की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थीं। वह अक्सर आत्महत्या करने की बात कहती रहती थीं। कई बार उन्होंने नहर में कूदकर जान देने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनको बचा लिया था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह दूसरे मकान में सोने के लिए आ गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 09:07 IST
Auraiya: मानसिक बीमार वृद्धा ने दी जान, रसोई में फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- पहले भी कर चुकी थीं प्रयास #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
