Auraiya: रील्स में दबंगई दिखाना पड़ा भारी, पिस्टल-फरसा लहराने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा जेल
औरैया जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी केवल रील्स में रौब दिखाने के लिए नकली हथियारों का इस्तेमाल कर रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे का बृहस्पतिवार को तमंचा व फसरा हाथ लिए वीडियो वायरल हुआ था। एसपी अभिषेक भारती ने मामले को संज्ञान लिया और कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी की पहचान की और गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला ने चपटा चौराहे के पास घेराबंदी आरोपी को बदोच लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:47 IST
Auraiya: रील्स में दबंगई दिखाना पड़ा भारी, पिस्टल-फरसा लहराने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा जेल #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
