Auraiya: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, पुलिस ने घायलों सहित छह को दबोचा, खुल सकते हैं कई मामले, पूछताछ जारी

औरैया जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार रात थाना क्षेत्र के डहरियापुर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में चोरी और लूट के मामलों में वांछित दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बिधूना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वांछित बदमाश डहरियापुर मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर थाना बिधूना पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 04:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, पुलिस ने घायलों सहित छह को दबोचा, खुल सकते हैं कई मामले, पूछताछ जारी #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar