Auraiya: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दूसरी पत्नी से चल रही थी अनबन, परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच शुरू

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुर्वा माधोसिंह अड्डा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार के पुत्र अजय (24) के रूप में हुई है। अजय पिछले लगभग छह महीने से अपनी पत्नी के साथ दिबियापुर में किराये पर रह रहा था और मजदूरी का काम करता था। घरवालों को पता नहीं चला कि यह दिबियापुर से कब आया और शव फांसी पर लटका मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शौच के लिए खेतों की ओर जाते समय शव को देखा और परिजनों को सूचित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 06:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दूसरी पत्नी से चल रही थी अनबन, परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar