AUS W vs WI W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके, पावरप्ले में बनाए 63 रन; वेस्टइंडीज ने दो विकेट चटके

महिला टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 126 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। वेस्टइंडीज कीपारी पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत कप्तान हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से नई गेंद की जिम्मेदारी लूसी हैमिल्टन ने संभाली। पावरप्ले के पहले छह ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के 35 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पारी को बड़ा झटका दिया। जॉर्जिया वेयरहम ने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान हेली मैथ्यूज को बोल्ड कर दिया। मैथ्यूज 28 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, उन्होंने 5 चौकों की मदद से पारी को संभालने की कोशिश की थी, लेकिन स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह चूक गईं और उनका मिडिल स्टंप उखड़ गया। 9वें ओवर में सोफी मोलिनक्स ने वेस्टइंडीज को एक और झटका दिया। उन्होंने कियाना जोसेफ को एशले गार्डनर के हाथों कैच आउट कराया। जोसेफ 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुईं और उनकी पारी शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टेलर भी आउट हो गई हैं। टीम का स्कोर 59 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया है। अब चौथा विकेट भी गिर गया है। एशले गार्डनरने बैक टू बैक 11वें ओवर में 2 विकेट लिए हैं। 47 पर पहला विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेरहम ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबल सदरलैंड को एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलियाकीपारी ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत के दौरान टीम को पहला झटका जल्दी लग गया। जॉर्जिया बॉल 11 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उस समय टीम का स्कोर तीन ओवर में एक विकेट पर 29 रन था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने एक और अहम सफलता हासिल की। फीबी लिचफील्ड भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और पांच गेंदों में चार रन बनाकर हेली मैथ्यूज की गेंद पर आउट हो गईं। दूसरे विकेट के गिरने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4.4 ओवर में 43 रन बना लिए थे। हालांकि शुरुआती दो विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने रन गति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। पावरप्ले खत्म होने तक टीम ने छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 63 रन जोड़ लिए। वेस्टइंडीजमहिला (प्लेइंग XI): कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AUS W vs WI W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके, पावरप्ले में बनाए 63 रन; वेस्टइंडीज ने दो विकेट चटके #CricketNews #Cricket #International #AusWVsWiW #T20WorldCup2026 #SubahSamachar