Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी सौंदर्यीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

विकास की बातसचित्रअवाहदेवी सौंदर्यीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तारबाईपास मार्ग पर डंगों का कार्य पूरा, बनेंगे फुटपाथ संवाद न्यूज एजेंसीअवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रही विकास परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। बाईपास मार्ग पर डंगे का निर्माण कार्य अब पूरी तरह से पूरा हो चुका है। इसके बाद अगले चरण के कार्यों को भी गति दे दी गई है। वर्तमान में पेट्रोल पंप की ओर जाने वाली बाईपास सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य जारी है। निर्माण एजेंसी की ओर से इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सड़क को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके। पेवर ब्लॉक का कार्य पूरा होने के बाद एनएच-03 से अवाहदेवी कस्बे की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण एवं सुधार कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। संपूर्ण कार्य पर करीब दो करोड़ 37 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके पश्चात कस्बे के चारों ओर वर्षा जल और अन्य पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के लिए नालियों के निर्माण का कार्य आरंभ होगा। परियोजना के आगामी चरणों में फुटपाथ निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य भी शामिल है। स्ट्रीट लाइट्स का कार्य अंतिम चरण में किया जाएगा। इससे कस्बे की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ रात्रि के समय लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा भी मिलेगी। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। योजना पूरी होने से कस्बे की तस्वीर बदलने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और पैदल चलने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।अवाहदेवी कस्बे के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। जल्द यह कार्य संपूर्ण हो जाएगा। -चंद्रभानु शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग समीरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी सौंदर्यीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार #AvahdeviBeautificationProjectPicksUpPace #SubahSamachar