UP: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हमारा पद सांविधानिक जो संविधान से पहले से चला आ रहा, मंत्री को शंकराचार्य का जवाब

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पर हमला बोला और कहा कि हमारा पद सांविधानिक है जो संविधान से बहुत पहले से चला आ रहा। मंत्री ने कहा था कि देश संविधान से चलता है। हमारी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है। शंकराचार्य ने कहा कि किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं बोलते। यह हमारा काम नहीं है। हां, अपनी करनी से कोई हार या जीत जाए तो हम क्या कर सकते हैं। हमारा काम सनातन धर्मियों को सच्ची शिक्षा देना है। गो माता की हत्या जैसे पाप से अपने सनातन समाज के अनुयायियों को बचाना है। इसके लिए काम कर रहे हैं। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री पर कहा कि वह रविवार की शाम आए थे। उस समय मेरा मौनकाल था। उनकी बातों को सुना। उन्होंने अपने आगे के आंदोलनों के बारे में बताया है। उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित किया। उन्हें आशीर्वाद दिया। वह अपने लक्ष्य में सफल हों, लेकिन हम अपनी तरफ से उनसे बात नहीं कर पाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 00:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हमारा पद सांविधानिक जो संविधान से पहले से चला आ रहा, मंत्री को शंकराचार्य का जवाब #CityStates #Varanasi #AvimukteshwaranandSaraswati #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar