Siddharthnagar News: भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से बचें

संवाद न्यूज एजेंसीसिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को डिजिटल वॉरियर्स की गोष्ठी हुई। इसमें साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया और फेक न्यूज के बारे में लोगों को प्रेरित किया गया। एएसपी ने डिजिटल वॉरियर्स को कई अहम जानकारियां दीं।एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य डिजिटल वॉरियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज को रोकने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना तथा समाज में साइबर जागरूकता अभियान को गति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से न केवल सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न होता है, बल्कि व्यक्तिगत और आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है। गोष्ठी के दौरान फर्जी खाता, विदेश में फंसे व्यक्ति के नाम पर पैसा मांगना, आनलाइन मार्केटिंग, सर्विस सेन्टर टोल फ्री नंबर आनलाइन सर्चिग, ऑनलाइन गेमिंग, पोर्न वीडियो को देखने के एवज में कानूनी कार्रवाई की धमकी देना व पैसों की मांग करना, लोन एप फ्राॅड से संबंधित साइबर फ्राॅड व उससे बचाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपील की कि वे क्षेत्रों में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान दें। भ

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज से बचें #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar