Ambala News: योग के साथ जगाई स्वस्थ जीवन की अलख

अंबाला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दयाल बाग स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।समारोह में डॉ. समिधा शर्मा ने आयुर्वेद और योग के माध्यम से सक्रिय दीर्घायु के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। वहीं, अंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने अपने आशीर्वचन में आध्यात्मिक जीवन और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान बीके राकेश मेहता, बीके सुनील, सोनिया और रजनी ने विभिन्न योगाभ्यास कराए, जबकि राजयोगिनी बीके शैली दीदी ने राजयोग ध्यान के जरिए मानसिक शांति का अनुभव कराया।रोटेरियन नरेश भारद्वाज और अध्यक्ष डॉ. विवेक मल्होत्रा ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। अंत में डॉ. आरआर सूरी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रीति दीदी ने किया। इस अवसर पर रोटरी और ब्रह्माकुमारीज परिवार के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: योग के साथ जगाई स्वस्थ जीवन की अलख #AwakeningTheSpiritOfHealthyLivingWithYoga #SubahSamachar