Noida News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62, 63 और 59 समेत कई क्षेत्रों में सेनिटरी पैड वितरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आईसीसीपीएल फाउंडेशन की इस पहल को महिला दिवस से नवरात्र तक चलाया गया। इसके तहत महिलाओं को सुरक्षित मासिक धर्म, साफ-सफाई और सही उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी गई। फाउंडेशन की सीईओ अंबिका सक्सेना ने कहा कि छोटे प्रयासों से ही महिलाओं का सशक्तीकरण संभव है और इस पहल का उद्देश्य हर महिला तक स्वास्थ्य व सम्मान पहुंचाना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 18:09 IST
Read More:
Awareness about menstrual hygiene
Noida News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया #AwarenessAboutMenstrualHygiene #SubahSamachar
